Message
"Service to all human beings is considered service to God."
—Shri Acharya Vinoba Bhave
The Office of the Principal Controller of Communication Accounts, Mumbai, seeks to combine administrative efficiency with a spirit of service and is dedicated to serving all its stakeholders with fairness, sensitivity and efficiency.
We remain committed to delivering responsive services to pensioners, promoting transparent compliance by telecom licensees, providing an enabling and respectful work environment for our staff, and effectively fulfilling the mandate entrusted to us by the Government of India.
We value the trust of our stakeholders and welcome their constructive feedback as an important means of continuously strengthening our systems and improving public service delivery.
Smt. Kalpana Singh, IP&TAFS
Principal Controller of Communication Accounts Mumbai
“समस्त मानवता की सेवा को ईश्वर की सेवा समझना चाहिए।”
—श्री आचार्य विनोबा भावे
प्रधान नियंत्रक संचार लेखा, मुंबई का कार्यालय प्रशासनिक दक्षता को सेवाभाव के साथ जोड़ते हुए अपने सभी हितधारकों को निष्पक्षता, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता के साथ सेवाएँ प्रदान करने के लिए समर्पित है।
हम पेंशनभोगियों को त्वरित एवं संवेदनशील सेवाएँ प्रदान करने, दूरसंचार लाइसेंसधारकों द्वारा पारदर्शी अनुपालन को प्रोत्साहित करने, अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु अनुकूल, सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा भारत सरकार द्वारा हमें सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हम अपने हितधारकों द्वारा हम पर व्यक्त किए गए विश्वास को अत्यंत महत्त्व देते हैं तथा अपनी प्रणालियों को निरंतर सुदृढ़ करने और लोक सेवा में सुधार लाने के महत्त्वपूर्ण माध्यम के रूप में उनके रचनात्मक सुझावों का स्वागत करते हैं।
- कल्पना सिंह, IP&TAFS
प्रधान नियंत्रक संचार लेखा, मुंबई.
Back To CGCA

प्रधान नियंत्रक संचार लेखा