कार्य एवं दायित्व
कार्यालय संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा, उत्तराखंड को दूरसंचार एवं इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से प्राप्त होने वाले सरकारी गैर-कर राजस्व के संग्रहण से संबंधित विभिन्न कार्य सौंपे गए हैं। इनमें लाइसेंस शुल्क एवं स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क का संग्रहण एवं लेखांकन, ऑपरेटरों द्वारा लाइसेंस शुल्क के विरुद्ध दावा की गई कटौतियों का सत्यापन तथा यूनिवर्सल सर्विस प्रोवाइडर्स से प्राप्त डिजिटल भारत निधि (Digital Bharat Nidhi) सब्सिडी संबंधी दावों का प्रसंस्करण एवं उन्हें सब्सिडी भुगतान की स्वीकृति प्रदान करना शामिल है।
यह कार्यालय डिजिटल भारत निधि से संबंधित योजनाओं के लिए नामित निगरानी एजेंसी के रूप में भी कार्य करता है। इसके अतिरिक्त, यह कार्यालय दूरसंचार विभाग (DoT) एवं दूरसंचार विभाग से अवशोषित होकर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में समाहित कर्मचारियों के पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि (GPF) से संबंधित मामलों का निपटान करता है।
इस कार्यालय द्वारा SAMPANN पोर्टल के माध्यम से BSNL में समाहित कर्मचारियों तथा दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों को पेंशन भुगतान की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।
इसके अतिरिक्त, कार्यालय संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा, उत्तराखंड राज्य के दूरसंचार सर्किल से संबंधित सभी न्यायिक मामलों में दूरसंचार विभाग का प्रतिनिधित्व करता है।