संदेश

संदेश

नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से एक नई, उपयोगकर्ता-अनुकूल वेबसाइट विकसित की गई है।

दिनांक 29 दिसंबर 2018 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दूरसंचार विभाग में पेंशन प्रबंधन की एक व्यापक प्रणाली “सम्पन्न” (SAMPANN – System for Accounting and Management of Pension) का शुभारंभ किया गया था।

इस यादगार अवसर पर संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय, उत्तराखंड की नई वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया।

यह वेबसाइट कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय, उत्तराखंड इस वेबसाइट के संबंध में प्राप्त होने वाले किसी भी सुझाव अथवा प्रतिक्रिया का स्वागत करता है। वेबसाइट को और अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बनाने हेतु आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं।

संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा, उत्तराखंड